Love at First sight
फोटो साभार: ब्यूटीफूल जयपुर के इंस्टा पेज से आ ज बारिश बहुत तेज़ हो रही है, ऑटो नहीं मिलेगा, हम बस से चलेंगे, उसकी दोस्त ने कमरा लॉक करते हुए कहा। उसने बोला अगर बस नम्बर 6 नहीं मिली तो? तो क्या 6A से चल लेंगे वो भी उसी सर्किल पर उतारती है, फिर छाता तो है ही अपने पास और दस कदम की दूरी पर ऑफिस। क्यों सही है न, उसकी दोस्त ने कहा, वो मुस्कुराते हुए बोली वैसे भी बारिश के मौसम से बस में भीगते हुए जाना मज़ा देगा। दोनों हंस देती हैं। बस में बैठते हुए उसने कहा मैं न खिड़की के पास बैठूंगी। दोस्त ने कहा, ठीक है पर खिड़की ज़्यादा न खोलना नहीं तो भीग जाओगी। बस जब अपने अगले स्टॉप हरि मार्ग पर पहुंचती है, उसकी नज़रे देखती हैं, बारिश में आधा भीगा, आधा सूखा हुआ दोस्त के साथ चुपचाप बस के इंतजार में वो एक पेड़ के नीचे खड़ा था। बस रुकती है, वो अपने दोस्त के साथ चढ़ता है, थोड़े आश्चर्य के साथ मुस्कुराते हुए उसने उन दोनों को हेलो कहा। और उसकी सीट के अपोजिट खड़ा उसे एक टक मुस्कुराते हुए देख रहा था। वो अपने में सिमटी उसकी तरफ चोरी से देखती है। अचानक वो मुस्कुराते हुए उसका नाम ले बोलता है, स...