अपने हिस्से के रिश्ते.......
नैना तुम अरेंज
मैरिज कर रही हो.... भड़ाक से दरवाजा खोलते हुए सारिन्धा का ये पहला सवाल था।
ओह्ह हो तो सारिन्धा
मोहरतमा आखिरकार अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर हमारी शादी में तशरीफ ले ही
आईं।
वेट...ये बकवास
छोड़ो, जो पूछा है वो बताओ। तुम वाकई में शादी कर रही हो... आई मीन वो तुम्हारा
पागलपन वाला प्यार, वो रिश्ता वो क्या हुआ नैना, ये अरेंज मैरिज वो भी तुम....
नैना हंसते हुए- तो
क्या नहीं कर सकती मैं, बोलो, कोई अजूबा तो नहीं कर रही न मैं।
नैना प्लीज अपनी
बकवास बंद करो जो पूछा है उसका जवाब दो...
जी हां आपने सही
सुना है मोहतरमा मैं पूरे होशो हवास में अरेंज मैरिज... जी हां अरेंज मैरिज कर रही
हूं... आई नो तुम शॉक हो.... पर देखो प्रैक्टिकल हो के सुनों जो मैं कहने जा रही
हूं... देखो वो सिर्फ और सिर्फ प्रेमी था, जिसने मुझसे प्रेम किया, उसने अपनी
जिम्मेदारी पूरी की और चला गया, बाकी जो बचा हुआ हिस्सा था न जिसमें शादी, फैमिली
प्लानिंग, बच्चे, होम लोन, ई एम आई, रिश्तेदारी की झझंट, घर का हो हल्ला, शादीशुदा
जिंदगी की अपनी मशक्कत, पति-पत्नी की खटपट आदि की जिम्मेदारी वो मेरे होने वाले
पति महोदय के सुपर्द करके चल दिए वो भी पूरी खामोशी के साथ। उन्होंने अपने हिस्से की जिम्मेदारी पूरी की और
चले गए। मजे की बात ये है कि कुछ सालों बाद वह प्रेमी महोदय पति बनकर ये पति वाली
जिम्मेदारी बहुत ही प्रसन्नता के साथ निभाएंगे। हो सकता है कि जिन महोदय से मैं
शादी करने वाली हूं उन्होंने भी अपने हिस्से का प्रेम किया हो बाकि की जिम्मेदारी
अपनी प्रेमिका के होने वाले पति के हिस्से में डालकर मुझसे शादी करने आ गए। ऐसा
नहीं है कि सिर्फ प्रेमी अपनी जिम्मेदारी किसी और के कंधे पर डालते हैं बल्कि प्रेमिकाएं
भी। हर कोई अपने हर रिश्ते में अपने हिस्से की जिम्मेदारी निभा के चला जाता है,
बाकी की जिम्मेदारियों को किसी और के कंधे पर डालकर..... कुछ समझी।
अच्छा मुंह बाए क्या
देख रही हो.... सुनो बेटा एक फ्री की एडवाइस दे रही हूं दुनिया एक मजाक है इसे
मजाक के तौर पर ही लो ज्यादा सीरियस हो गई न तो सुसाइड कर लोगी समझी।
अच्छा अब सुनो अब
शादी में आ ही गई है तो कुछ काम ही कर दो आकांक्षा के साथ जा कर मेरा वेडिंग ड्रेस
ही लेते आओ ताकि ट्रायल कर लूं कोई गड़बड़ी हो तो सही करवा सकूं।
सारिन्धा... नैना को
बस देखती रह जाती है और मुंह से बुदबुदाती है अपने हिस्से के रिश्ते.......
अच्छा लिखा है
जवाब देंहटाएं